नए नियम का सर्वेक्षण

 

नए नियम का सर्वेक्षण


नए नियम को पाँच भागों में विभाजित किया जा सकता है : सुसमाचार (मत्ती से लेकर यूहन्ना तक), इतिहास (प्रेरितों के काम की पुस्तक), पौलुस द्वारा लिखित पत्रियाँ (रोमियों से लेकर फिलेमोन तक), सामान्य पत्रियाँ (इब्रानियों से लेकर यहूदा तक), और भविष्यद्वाणी (प्रकाशितवाक्य की पुस्तक)। नया नियम लगभग 45 ईस्वी सन् से लेकर लगभग 95 ईस्वी सन् तक लिखा गया। नया नियम बोलचाल वाली यूनानी (सामान्य यूनानी भाषा में, पहली सदी में बोले जाने वाली प्रतिदिन की यूनानी भाषा) में लिखा गया था। 


सुसमाचार चार विभिन्न, तथापि बिना किसी आपसी विरोधाभास के, यीशु मसीह के जन्म, जीवन, सेवकाई, मृत्यु और पुनरुत्थान के वृतान्त को प्रदान करते हैं। सुसमाचार प्रदर्शित करते हैं, कि कैसे यीशु पुराने नियम का एक प्रतिज्ञा किया हुआ मसीह है और कैसे वह नए नियम की शिक्षाओं के लिए नींव को निर्मित करता है। प्रेरितों के काम की पुस्तक यीशु के प्रेरितों के कार्यों को लिपिबद्ध करता है, यह वे लोग थे, जिन्हें यीशु ने इस संसार में उद्धार के सन्देश की घोषणा करने के लिए भेजा था। प्रेरितों के काम की पुस्तक हमें कलीसिया के आरम्भ और प्रथम सदी में तेजी से इसकी वृद्धि के इतिहास को बताती है। पौलुस लिखित पत्रियाँ प्रेरित पौलुस के द्वारा लिखी गई थीं, और इन पत्रियों को विशेष कलीसियाओं को लिखते हुए — अधिकारिक मसीही धर्मसिद्धान्तों और प्रथाओं को दिया गया है, जिन्हें इन धर्मसिद्धान्तों का अनुसरण करना चाहिए। सामान्य पत्रियाँ पौलुस द्वारा लिखित पत्रियों के पूरक होते हुए अतिरिक्त और व्यवहारिक शिक्षा हैं। प्रकाशितवाक्य की पुस्तक उन घटनाओं की भविष्यद्वाणी करती हैं, जो अन्त के समय में घटित होंगी। 

नए नियम का सर्वेक्षण एक शक्तिशाली और प्रतिफल प्रदान करने वाला अध्ययन है। नया नियम हमें हमारे स्थान पर यीशु के द्वारा क्रूस के ऊपर दी जाने वाली मृत्यु के बारे में बताता है — और यह कि हमारी उस मृत्यु के प्रति क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए। नया नियम अपने ध्यान को ठोस मसीही शिक्षा को व्यवहारिक परिणामों के साथ दिए जाने के ऊपर केन्द्रित करता है, जिन्हें इस शिक्षा के अनुसरण करने से आना चाहिए। नीचे नए नियम के विभिन्न पुस्तकों के सार के लिंक अर्थात् सम्पर्क दिए गए हैं। हम बड़ी निष्ठा के साथ विश्‍वास करते हैं, कि नए नियम का सर्वेक्षण मसीह के साथ आपके जीवन के लिए लाभदायक होगा। 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form